Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रेटर नोएडा चिप फैक्ट्री में भीषण आग: दीवार और लोहे का बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल
    • राष्ट्रमंडल खेल 2026 की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का CM हाउस में अभिनंदन, ₹30 लाख प्रोत्साहन व DSP पद का ऐलान
    • पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— ‘कर्नाटक और झारखंड के छात्रों के विरोध पर राहुल गांधी चुप क्यों?’
    • अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिकायत पर बड़ा एक्शन
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे ‘पवित्रता’, ‘हवस’ और ‘मर्यादा भंग’ जैसे शब्द; जजों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
    • दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! भितरघात और वायरल ऑडियो पर होगी कड़ी कार्रवाई
    • दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के मुखिया का राजनीतिक सफर
    • सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने UBT पर साधा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Delhi-NCR AQI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार, लेकिन अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

    Delhi-NCR AQI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार, लेकिन अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

    November 26, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Delhi-NCR AQI: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता आंशिक रूप से सुधरी है। लेकिन अब भी वह ‘‘बहुत खराब’’ की श्रेणी में ही है।

    वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली एजेंसियों को उम्मीद है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम संबंधी परिस्थितियों में रविवार से सुधार हो सकता है।

    दिल्ली में नवंबर में 10 दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ रही है। पिछले साल नवंबर में दिल्ली में वायु गुणवत्ता तीन दिन गंभीर श्रेणी में रही थी, जबकि नवंबर 2021 में यह स्थिति 12 दिन रही थी।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने जब से वायु गुणवत्ता सूचकांक पर नजर रखनी शुरू की है, तब से नवंबर में 2021 में सबसे अधिक दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही थी।

    सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2020 में वायु गुणवत्ता 9 दिन, 2019 में 7 दिन, 2018 में 5 दिन, 2017 में 7 दिन, 2016 में 10 दिन और 2015 में 6 दिन ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही थी।

    ये भी पढ़ें – भारत के पास आने वाला है ‘सबसे खतरनाक’ Drone MQ9B, फीचर जान कांप उठेंगे चीन-पाकिस्तान!

    Delhi-NCR AQI अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में

    न्यूनतम तापमान में गिरावट और रात में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों के एकत्र होने से दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गयी थी।

    शहर में दोपहर 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 389 था जबकि सुबह आठ8 बजे यह 421 दर्ज किया गया था।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने रविवार से पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित कर सकने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम संबंधी स्थितियों में संभावित सुधार के परिणामस्वरूप प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान जताया है।

    दिल्ली के एक्यूआई में गत रविवार को मामूली सुधार के बाद से लगातार वृद्धि हो रही है।

    दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई प्रतिदिन शाम चार बजे दर्ज किया जाता है, जो शुक्रवार को 415, बृहस्पतिवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और रविवार (19 नवंबर) को 301 रहा था।

    ये भी पढ़ें – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

    Delhi-NCR AQI के स्तर में हुई वृद्धि

    केंद्र ने हवा की अनुकूल गति और दिशा के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद पिछले शनिवार को दिल्ली में कुछ परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध सहित कड़े प्रतिबंध हटा दिए थे, जिसके बाद एक्यूआई के स्तर में वृद्धि हुई है।

    दिल्ली सरकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की एक संयुक्त परियोजना के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी के वायु प्रदूषण में जैवईंधन जलाने का योगदान 51 प्रतिशत रहा।

    आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के वायु प्रदूषण में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन का योगदान 31 प्रतिशत रहा।

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संबंधित एजेंसियों और विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने और जैवईंधन जलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने का निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ें – इन लोगों की UPI ID 31 दिसंबर से हो जाएगी बंद, जारी रखने के लिए करें ये काम

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्रेटर नोएडा चिप फैक्ट्री में भीषण आग: दीवार और लोहे का बीम गिरने से 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

    देश भर में बारिश का तांडव! असम-ओडिशा में बाढ़, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

    लक्ष्मी योजना पोर्टल शुरू होते ही रिकॉर्ड आवेदन, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले के मामले में शिकायत दर्ज, DCP से की गई ‘हत्या के प्रयास’ में केस की मांग

    महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.