पति-पत्नी के झगड़े के मामले तो आपने कई सुने होंगे. लेकिन राजस्थान के जैसलमेर में एक ऐसा दिव्यांग पति है जो अपनी दिव्यांग पत्नी के ट्रांसफर के लिए 600 किलोमीटर की यात्रा खुद स्कूटी से (Padyatra of compulsion) कर CM भजनलाल शर्मा के पास पहुंचेगा. दरअसल जैसलमेर शहर में दिव्यांग अनुरंगा का पानी आरओ का बिजनेस है. 2014 में अनु रंगा की शादी बीना से हुई थी. पत्नी बीना भी दिव्यांग हैं. इनकी 13 महीने की बच्ची है, जिसका नाम ध्रुविका है.

साल 2019 में उनकी पत्नी का सिलेक्शन थर्ड ग्रेड टीचर में हुआ. पिछले 4 साल से पत्नी बांसवाड़ा जिले के सेमलिया स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत है, जो जैसलमेर से 735 किलोमीटर दूर है. उनकी बच्ची महज 13 महीने की है. ऐसे में दोनों का एक-दूसरे से दूर रहना काफी परेशानी भरा है.

Padyatra of compulsion – अनु रंगा का कहना है कि वो CM शर्मा से अपनी पत्नी के जैसलमेर ट्रांसफर की गुहार लगाएंगे. जब तक उनकी पत्नी का तबादला जैसलमेर नहीं होता वे वापस जैसलमेर नहीं आएंगे. वहीं, जयपुर में CM हाऊस के बाहर ही फुटपाथ पर सोएंगे.

पत्नी के जैसलमेर ट्रांसफर की मांग को लेकर अनु रंगा अपने एक मित्र के साथ अपनी चार पहिया स्कूटी पर शुक्रवार 24 अक्टूबर को जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. इस स्कूटी से ही वे जैसलमेर से पोकरण, फलोदी, नागौर होते हुए 26 को राजधानी जयपुर पहुंचेंगे और 27 अक्टूबर को CM शर्मा से मिलने का प्रयास करेंगे.

Share.
Exit mobile version