पंजाब से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों और ट्रांसपोर्टरों के लिए राहत भरी खबर है। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर बने विवाद और विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टैक्स दरों को (big relief to people of Punjab) वापस पहले जैसा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार
big relief to people of Punjab – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि टैक्स वृद्धि को लेकर फैली गलतफहमियों और असंतोष को देखते हुए सरकार ने पुराने रेट ही लागू रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि टोल टैक्स को फास्टैग से जोड़ने की कोशिश के चलते भ्रम पैदा हुआ था, जिसे अब दूर कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब 5 सीटर वाहनों से 70 रुपये और 6 से 12 सीटर वाहनों से 110 रुपये ही एंट्री टैक्स लिया जाएगा, जैसा पहले लिया जाता था।
इसे भी पढ़ें – राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल
इस मुद्दे की गूंज पंजाब तक पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। वहीं, इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और एंट्री टैक्स व पेट्रोल-डीजल पर सेस को जनविरोधी बताया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार पहले टैक्स बढ़ाकर अब दबाव में पीछे हटी है। विपक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि अगर टैक्स बढ़ोतरी लागू होती तो पंजाब और हरियाणा के ट्रांसपोर्टर ‘चक्का जाम’ कर सकते थे, जिससे हिमाचल का पर्यटन और व्यापार प्रभावित होता।

