बिहार में सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने सांसद की लोकसभा की सदस्यता निरस्त किए जाने की मांग को लेकर स्पीकर को नोटिस दिया है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा स्पीकर (ओम बिरला) को एक नोटिस सौंपा है, जिसमें पार्टी के (Nitish Kumar vs Girdhari Yadav) सांसद गिरधारी यादव को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की गई है.

जेडीयू की ओर से कल मंगलवार को बांका से अपने सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता को निरस्त करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजा गया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने के आरोप हैं. सबूत के तौर पर दस्तावेज भी दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें – लालू प्रसाद यादव की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, नौकरी के बदले जमीन मामले में जारी रहेगी सीबीआई जांच

यही नहीं पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में गिरधारी के बेटे विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने बेटे के लिए प्रचार भी किया था. गिरधारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी लाइन से अलग चल रहे थे. इससे पहले पिछले साल जुलाई में, जनता दल (यूनाइटेड) ने गिरधारी यादव को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयान देने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

 Nitish Kumar vs Girdhari Yadav – पार्टी ने तब कहा था कि गिरधारी के बयान उसके आधिकारिक रुख के खिलाफ थे और इस वजह से पार्टी को शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी. यही नहीं उन्होंने एसआईआर को लेकर भी अपना बयान दिया था. पार्टी ने स्पीकर से अनुरोध किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाए. साथ ही EVM विरोधी बयानों पर MP को अयोग्य ठहराने की मांग की गई.

 

 

Share.
Exit mobile version