राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के धनोली गांव में 27 साल के लोकेश मीणा की संदिग्ध हालात में जलने से हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यह मामला अब मर्डर और (falling in love in own gotra) सुसाइड दोनों एंगल से जांच के दायरे में है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
मृतक लोकेश मीणा, जो टेक की झोपड़ी भारजा नदी क्षेत्र का निवासी था. उसका धनोली गांव की एक युवती से कथित प्रेम संबंध बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और लोकेश शादी करना चाहता था. आरोप है कि इसी दौरान लोकेश ने युवती के परिजनों को अलग-अलग समय पर करीब 7 लाख रुपये उधार भी दिए थे.
इसे भी पढ़ें – उधारी के ₹7 लाख मांगने पर युवक की जिंदा जलाकर हत्या, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग; आरोपी गिरफ्तार
परिवार का आरोप है कि 23 मार्च की शाम पूजा के परिजनों ने उधार लौटाने के बहाने लोकेश को अपने घर बुलाया. वहां कथित रूप से युवती, उसके माता-पिता और भाई ने मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसे लोकेश को पहले सवाई माधोपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
falling in love in own gotra – मामले का अहम पहलू यह है कि जयपुर रेफर करने से पहले पुलिस ने घायल लोकेश का बयान दर्ज किया था. इस बयान में लोकेश ने पूजा मीणा, उसके भाई कुलदीप, मां काली देवी और पिता हरिराम पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है. इसी आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
