कांग्रेस की सरकार है तो अब भाजपा का नंबर है और भाजपा के बाद कांग्रेस की बारी, सियासी पंडितों के लिए भी अगली सरकार की भविष्यवाणी बेहद आसान रही है। हालांकि, इस बार हाल के दिनों में आए (Opinion Polls) दो सर्वे इशारा कर रहे हैं कि 37 साल बाद भाजपा इस ‘प्रथा’ को खत्म करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है। इससे पहले इसी साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भाजपा ने ऐसा ही कमाल किया था। संयोग की बात है कि यूपी में भी 37 साल तक कोई पार्टी लगातार दो बार सरकार नहीं बना पाई थी और योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भाजपा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश चुनाव – 2022 : पसंदीदा सीटों के लिए बीजेपी एवं कांग्रेस के अंदर मचा घमासान

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। 55 लाख वोटर्स वाले पहाड़ी प्रदेश में चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद आए दो सर्वे में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है। कांग्रेस को यहां एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। पहली बार सभी सीटों पर लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी का खाता खुलना भी मुश्किल बताया जा रहा है। 5 साल तक जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार चला चुकी भाजपा एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में कैंपेन तेज कर चुकी है।

Opinion Polls – 14 अक्टूबर को आए सीवोटर के ओपिनियन पोल में कहा गया है कि 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 38-46 पर जीत हासिल हो सकती है। कांग्रेस को 20-28 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को 0-1 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे में भाजपा को 46 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 35.2 और ‘आप’ को 6.3 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल में नड्डा ने खुद संभाली कमान, तोड़ेंगे सत्ता परिवर्तन की कड़ी

ईटीजी रिसर्च और टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में भी हिमाचल में भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी लगातार दूसरी बार पहाड़ पर कमल खिला सकती है। भाजपा को 38-42 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है तो ‘आप’ को 0-1 सीट ही मिल सकती है। अन्य को 1-2 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Share.
Exit mobile version