हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दशक से हर बार सत्ता परिवर्तन की कड़ी को तोड़ने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बार खुद कमान (Nadda Took Command) संभाली हुई है। यह नड्डा का गृह राज्य भी है। वह खुद राज्य का लगातार दौरा कर रहे हैं। जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। नड्डा इस महीने अब तक सात दिन गृहराज्य का दौरा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, 5 घंटे का होगा दिल्ली से हिमाचल का सफर

भाजपा के लिए हिमाचल प्रदेश इसलिए बड़ी चुनौती है कि यहां पर बीते तीन दशकों से किसी पार्टी ने अपनी सत्ता बरकरार नहीं रखी है। अभी राज्य में भाजपा सत्ता में है, इसलिए उसे अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए इस कड़ी को तोड़ना जरूरी है। गृह राज्य होने से नड्डा कमान खुद संभाले हुए हैं। उन्होंने अगस्त माह से ही इसकी शुरुआत कर दी थी। अक्तूबर में नड्डा ने दो से पांच अक्तूबर व 9 से 11 अक्तूबर को राज्य का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें – ऊना में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, कहा – जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाए

Nadda Took Command – इस दौरान भी उन्होंने रैली, सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान, इंडोर मीटिंग की। देवभूमि में मंदिर जरूर जाते हैं। हिमाचल प्रदेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खास नजर है। संगठन में काम करते समय भी लंबे समय तक मोदी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रहे थे।

Share.
Exit mobile version