Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

    हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

    August 5, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुरुग्राम : हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अवैध निर्माण (Nuh Demolition Drive) के खिलाफ अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने राज्य के नलहड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास 2.6 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत लगभग 15 अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी ढहा दिया गया। उप संभागीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा कि ये अवैध निर्माण थे। तोड़े गए ढांचों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कुछ अवैध ढांचों के मालिक भी शामिल थे। अभियान जारी रहेगा।

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार की घोषणा, पद्म पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी दस हजार रूपये मासिक पेंशन

    पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अदबर चौक से शुरू हुआ और तिरंगा चौक तक जारी रहेगा। मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई हिंसा में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी। नूंह के जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी गई है और लोग अपराह्न 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा में अध्यापकों के तबादलों का रास्ता साफ, सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी

    Nuh Demolition Drive – पुलिस के मुताबिक, विहिप की यात्रा में हुई हिंसा के मामले में अब तक 56 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने तावड़ू शहर और पड़ोसी नूंह जिले के अन्य इलाकों में अतिक्रमित सरकारी भूमि पर लगभग 250 झोपड़ियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया था कि सांप्रदायिक झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण

    चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

    पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में ₹10,000 की भारी कटौती, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

    हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय किया सफर

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम

    रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.