Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा सरकार की घोषणा, पद्म पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी दस हजार रूपये मासिक पेंशन

    हरियाणा सरकार की घोषणा, पद्म पुरस्कार विजेताओं को मिलेगी दस हजार रूपये मासिक पेंशन

    August 5, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य की पद्म पुरस्कार प्राप्त विभूतियों के सम्मान के लिए हरियाणा गौरव सम्मान योजना 2023 आरंभ की है। इस योजना के तहत पद्म पुरस्कार विजेताओं को सरकारी कार्यक्रमों में न केवल विशेष आतिथ्य प्रदान किया जाएगा, बल्कि प्रदेश सरकार उन्हें 10 हजार रुपये (Monthly Pension) मासिक मानदेय प्रदान करेगी। यह राशि पद्म पुरस्कार विजेताओं को जीवनपर्यंत मिलती रहेगी।

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा में अध्यापकों के तबादलों का रास्ता साफ, सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। हर बार हरियाणा से किसी न किसी विभूति को यह पुरस्कार जरूर मिलता है। राज्य में इनकी संख्या सौ से भी अधिक बताई जाती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि पूरे राज्य में एक ऐसा सकारात्मक वातावरण बने, जिसमें प्रतिभा, कड़ी मेहनत, समर्पण को सम्मान मिले, जिससे उत्कृष्टता और गौरव के माहौल को बढ़ावा मिले, इसके लिए हरियाणा ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए हरियाणा गौरव
    सम्मान योजना 2023 शुरू की है। यह योजना हरियाणा के आधिकारिक राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से लागू होगी।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा-जजपा ने जनता के पीठ और सीने में खंजर घोंपा : रणदीप सुरजेवाला

    Monthly Pension – बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत पात्र पद्म पुरस्कार विजेताओं को मासिक सम्मान राशि मिलेगी। सम्मान राशि के लिए पात्र व्यक्ति भारत का नागरिक और हरियाणा का निवासी होना चाहिए।आवेदक ने अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री जैसा कोई भी पद्म पुरस्कार प्राप्त किया होना चाहिए। हरियाणा गौरव सम्मान योजना का उद्देश्य हरियाणा के उन नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करना है, जिन्होंने खेल, कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण

    चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

    पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में ₹10,000 की भारी कटौती, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

    हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय किया सफर

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम

    रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.