Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग और शादी का मजेदार किस्सा
    • Omkareshwar Rescue: ‘वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग’, ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवान और नाव चालक
    • Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस
    • Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
    • Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स से किया हैरान
    • Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े सैकड़ों ठग
    • Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
    • Rahul Gandhi on Paper Leak: ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » MP Congress: सुसनेर MLA भेरूसिंह परिहार के बागी तेवर, जीतू पटवारी को दी नसीहत, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी

    MP Congress: सुसनेर MLA भेरूसिंह परिहार के बागी तेवर, जीतू पटवारी को दी नसीहत, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी

    July 17, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) में गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार ‘बापू’ ने अपनी ही पार्टी के संगठन और नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ने पर वे पार्टी छोड़ भी सकते हैं।

    बैठक की नहीं दी गई सूचना, पोस्टर से भी तस्वीर गायब

    दरअसल, यह पूरा विवाद नलखेड़ा में आयोजित कांग्रेस की एक संगठनात्मक बैठक से जुड़ा है। विधायक भेरूसिंह परिहार का आरोप है कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, लेकिन उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री से भी उनका नाम और तस्वीर जानबूझकर गायब रखी गई।

    ‘चुनाव में भितरघात करने वालों को मिल रहा संगठन में महत्व’

    विधायक ने दावा किया कि जब उन्हें इस बैठक की भनक लगी, तो उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह से फोन पर व्यवस्थाओं को लेकर बात करनी चाही। लेकिन उन्हें जवाब मिला कि “विधायक से बात नहीं करना है।” परिहार ने इसे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए कहा कि यदि संगठन अपने ही विधायक को नजरअंदाज करेगा, तो पार्टी कैसे मजबूत होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले लोगों को संगठन में महत्व दिया जा रहा है।

    प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दी सीधी नसीहत

    सुसनेर विधायक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को भी आड़े हाथों लिया। परिहार ने नसीहत देते हुए कहा कि केवल प्रदेशभर के दौरे करने से सरकार नहीं बनेगी। पहले पार्टी के भीतर की गुटबाजी और कलह को खत्म करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठन की स्थिति नहीं सुधरी, तो कांग्रेस 2028 में भी सत्ता से दूर रह सकती है।

    ‘क्या कुछ नेता भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं?’

    विधायक ने सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है, लेकिन भोपाल में बैठे कुछ कांग्रेस नेता ही पार्टी की सरकार नहीं बनने देना चाहते। उन्होंने यह तक सवाल उठाया कि क्या कुछ नेता भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं? भेरूसिंह परिहार ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि हालात नहीं बदले, तो वे अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे और जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ भी सकते हैं। उनके इस बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मनाने की कवायद

    अशोकनगर में खुलेगा 2000 सीटों वाला कॉल सेंटर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवाओं को दी बड़ी सौगात

    MP Congress News: अपनी ही पार्टी पर भड़के सुसनेर MLA भेरूसिंह परिहार, जीतू पटवारी को दी नसीहत, पार्टी छोड़ने की दी धमकी

    Nepanagar MLA Manju Dadu: विकास कार्यों में सुस्ती पर भड़कीं विधायक मंजू दादू, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

    Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- ‘किसी में हिम्मत नहीं जो…’

    Datia By-Election: ‘नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं’, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा बयान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.