Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लेटलतीफ लोगों की आयी शामत, समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    लेटलतीफ लोगों की आयी शामत, समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

    May 19, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड : धामी सरकार ने सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों में समय पर न पहुंचने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए हैं। विभागाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लेटलतीफ (Late Lateif) आने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लिया जा सके।या यह कह सकते है की अब लेटलतीफ लोगो की शामत आ गई है।

    बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह दस बजे अचानक आरटीओ दफ्तर का मुआयना किया। वहां के हाल देख उनका पारा गरम हो गया। उन्होंने मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को सभी सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों में समय पर न पहुंचने वाले अफसर और कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कारवाई की हिदायत दी।

    सीएम धामी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की सेवा करना है। जनता से सीधे जुड़े दफ्तरों में जब अफसर ही वक्त पर नहीं (Late Lateif) पहुंचेंगे तो उन्हें कैसे सहूलियत मिल पाएंगी। उन्होंने दफ्तरों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक के जरिए हाजिरी लगवाने को कहा, ताकि देर से आने वाले कर्मचारी चिन्हित किए जा सके।

    इसे भी पढ़ें – दूसरे कार्यकाल में धामी हुए सख्त, लापरवाह अफसरों की खैर नहीं

    मुख्यमंत्री आवास व सचिवालय स्टाफ को सबसे पहले वक्त पर दफ्तर पहुंचने की हिदायतें मिली। इसके जरिए सीएम धामी ने अन्य विभागों के अफसर और कर्मचारियों को भी संदेश देने की कोशिश की। दरअसल, जब भी सीएम धामी राजधानी के बाहर के दौरे पर होते हैं तो कर्मचारी भी फुर्सत में दफ्तर पहुंचते हैं।

    इसे भांपते हुए मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बाकायदा सरकुलर जारी करते हुए सभी अफसर और कर्मचारियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक दफ्तर न पहुंचने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कारवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद अब स्टाफ निर्धारित समय पर पहुंचने लगे हैं।

    इसे भी पढ़ें – बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब , हरिद्वार में कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट

    प्रदेश की जनता को ठीक प्रकार से सुविधाएं मिले, लिहाजा जो भी दफ्तरों को खुलने का वक्त है। अफसर और कर्मचारी निर्धारित समय पर ही पहुंचे। आरटीओ को लेकर कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी, जबकि सरकार पहली भी सभी कर्मचारियों को वक्त पर पहुंचने का सरकुलर जारी कर चुकी थी। दफ्तरों में जो भी गैर हाजिर अफसर व कर्मचारी मिलेंगे, उनके विरुद्ध कारवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.