Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों ने की री-एग्जाम की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी साजिश का आरोप
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भूपेश सरकार ने पकड़ी धर्म की राह, राम वनगमन पथ के बाद सभी नगरीय निकायो में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’

    भूपेश सरकार ने पकड़ी धर्म की राह, राम वनगमन पथ के बाद सभी नगरीय निकायो में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’

    May 10, 2022 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार अब धर्म की राह पर चलती नजर आ रही है। राम वनगमन पथ के बाद अब सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ (Krishna Kunj) का निर्माण होगा। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के पौधों का रोपण किया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को ’कृष्ण कुंज’ विकसित करने वन विभाग को कम से कम एक एकड़ जमीन देने को कहा है। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए तय जमीन पर धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया जाएगा। देश में संभवत: ऐसा कृष्ण कहीं नहीं बनाया गया है।

    इसे भी पढ़ें – गृहमंत्री से मिले CM भूपेश बघेल, बस्तर के लिए मांगी CRPF की 2 बटालियन

    Krishna Kunj – सीएम भूपेश ने कहा है कि हमारे देश में बरगद, पीपल, नीम, कदंब सहित अन्य वृक्षों की पूजा करने की प्राचीन परंपरा है। मनुष्य जीवन में वृक्षों की उपयोगिता होने के कारण ही हमारी धार्मिक परंपराओं में इन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। पेड़ों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। अगर यही स्थिति रही तो भावी पीढ़ी को वृक्षों के परंपरागत महत्व के बारे में जानकारी तक नहीं होगी। सीएम ने कहा कि वृक्षों की अमूल्य विरासत का संरक्षण हम सभी कर्तव्य है। यह आवश्यक है कि जितने भी जीवनोपयोगी वृक्ष हैं, उन्हें प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लगाया एवं संरक्षित किया जाये।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में AAP का मिशन-2023 शुरू, बड़े नेताओ के प्रवास से सियासी गर्मी बढ़ी

    सीएम भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को नगरीय क्षेत्रों में ऐसे सांस्कृतिक महत्व वाले पौधों का रोपण करने कम से कम 1 एकड़ सरकारी भूमि का आवंटन तत्काल वन विभाग को करने कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वृक्षारोपण को जन-जन और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडने, विशिष्ट पहचान देने हेतु इसका नाम ’कृष्ण कुंज’ रखा जाये। वन विभाग को जमीन देने के साथ इसकी तैयारी ऐसी की जाए कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ में वृक्षों के रोपण किया जा सके।छत्तीसगढ़ में नगर पालिक निगम 14, नगर पालिक परिषद 43 और नगर पंचायत 112 है। कुल मिलाकर 169 नगरीय निकाय हैं। सभी निकायों में एक-एक एकड़ जमीन पर बरगद, पीपल, नीम, कदंब सहित अन्य वृक्षों का रोपण होगा। 169 एकड़ जमीन पर पौधों के रोपण से हरियाली का दायरा भी बढ़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पखांजूर: गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    एमसीबी को बड़ी सौगात: चैनपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन, मंत्री श्याम बिहारी ने किया भूमिपूजन

    दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस 2026: नक्सल मुक्त 5 गांवों में पहली बार शान से लहराया तिरंगा

    कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा 27,786 क्यूसेक पानी; तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

    भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर से गैस रिसाव: D-Mart और अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, NHAI व CDRF ने टाला बड़ा हादसा

    महासमुंद में पिकनिक बना मातम: मुडमार बांध में डूबने से क्लब पारा के प्रणय की मौत, कोरिया में युवती की मौत पर जांच जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.