महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चार विचाराधीन कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। कैदियों के इस तरह अचानक रफूचक्कर होने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में (4 undertrial prisoners escaped) इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है।
4 undertrial prisoners escaped – जेल से फरार होने वाले चारों बंदियों की पहचान धर्मवीर, लीलाधर, राजेंद्र (जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद था) और पंचराम (जो चोरी के आरोप में जेल में था) के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। इनकी धरपकड़ के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक यूनिट की भी सहायता ली जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी बंदी का सुराग नहीं मिल पाया है। कोतवाली पुलिस मुखबिर तंत्र की मदद से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
आदतन अपराधी है चोरी के मामले में बंद पंचराम, पहले भी रच चुका है फरार होने की साजिश
इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला पहलू चोरी के आरोप में बंद पंचराम को लेकर सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, पंचराम एक शातिर और आदतन बदमाश है, जो इससे पहले जांजगीर-चांपा जिला जेल से भी फरार होने में कामयाब रहा था। ऐसे में गंभीर सवाल यह उठता है कि पुराने आपराधिक इतिहास वाले इस कैदी पर जेल प्रशासन द्वारा किस तरह की कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और क्या उसकी पिछली हरकतों से सबक नहीं लिया गया था।
महासमुंद जेल में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना, 2021 में भागे थे 5 कैदी
गौरतलब है कि महासमुंद जेल से कैदियों के फरार होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई 2021 में भी इसी जेल की दीवार फांदकर 5 कैदी फरार हो गए थे, जिनमें एक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था जबकि अन्य चार महासमुंद जिले के ही निवासी थे। उस वक्त इस बड़ी लापरवाही के बाद जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य प्रहरी समेत चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया था।


