भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन हो गया है। पिछले कई महीनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बाद केपी शर्मा ओली को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। 72 साल के ओली तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं। नेपाल की ये सरकार गठबंधन की सरकार है। नेपाल-यूनीफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट और नेपाली कांग्रेस ने मिलकर प्रचंड सरकार गिराई है और अपनी गठबंधन की सरकार बनाई है।

इसे भी पढ़ें – पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 46 साल बाद फिर से खोला गया

फ्लोर टेस्ट में फेल हुए प्रचंड 

दरअसल केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल से गठबंधन तोड़ लिया था। जिसके बाद नेपाल में फ्लोर टेस्ट हुआ। जिसमें प्रचंड फेल हो गए और 19 महीने सत्ता में रहने के बाद अब उन्हें पद छोड़ना पड़ा। आपको बता दें कि पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। CPN-UML और नेपाली कांग्रेस के बीच एक राजनीतिक समझौता भी हुआ है। इसके तहत, देउबा और ओली दोनों ही बारी-बारी से प्रधानमंत्री भी बनेंगे। पहले केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री बने हैं उनके बाद देउबा पीएम बनेंगे। ओली के पीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। 

Share.
Exit mobile version