Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विपक्ष को रास नहीं आ रहा जनता को जल्द सुविधाएं मिलना : खट्टर

    विपक्ष को रास नहीं आ रहा जनता को जल्द सुविधाएं मिलना : खट्टर

    September 8, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिसार : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्य सरकार का प्रदेश की जनता को त्वरित और पारदर्शी तरीके से सरकारी (Khattar On Opposition) योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसके नेताओं को रास नहीं आ रहा है। श्री खट्टर ने हिसार जिले के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जन संवाद के दौरान ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने तो यह कहना शुरू कर दिया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वे फैमिली आईडी और पोर्टल व्यवस्था समाप्त कर देंगे।

    इसे भी पढ़ें – ‘एक देश एक चुनाव की’ अवधारणा से आम आदमी को क्या मिलेगा : केजरीवाल

    उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त में बांटने के बजाये लोगों को स्वाबलम्बी बनाने पर जोर दे रही है ताकि नागरिक स्वाभिमान से अपना जीवनयापन कर सकें। उन्होंने आम आदमी पार्टी(आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है, लेकिन प्रदेश के लोग उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। आप के नेता लोगों को मुफ्त की सुविधाएं देने की बात करते हैं, लेकिन जनता बहुत समझदार है।

    इसे भी पढ़ें – नूंह हिंसा मामला : गौरक्षक बिट्टू बजरंगी को जमानत मिली

    उन्होंने कहा कि 10 साल पहले की सरकारों द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए शुरू की गई पर्ची और खर्ची व्यवस्था को मौजूदा राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया है। हमारी सरकार ने मिशन मैरिट पर चलते हुए युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। मिर्जापुर गांव का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि यहां मेरिट के आधार पर 56 नौकरियां लगी हैं। इनमें से 15 नौकरियां केंद्र सरकार की हैं। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों के लिए रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। गांव मिर्जापुर के 211 पात्र परिवारों ने इन मेलों में रोजगार के लिए आवेदन किया था, जिन में से 63 लोगों के लोन मंजूर किए जा चुके हैं, शेष पर कार्रवाई की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – गुरुग्राम : बेटियों ने पेड़ों को राखी बांधकर दिया पेड़ बचाने का संदेश

    Khattar On Opposition – उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी के चलते ही गत 6 माह में गांव मिर्जापुर के 44 लोगों की घर बैठे पेंशन बन गई है। आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में गांव मिर्जापुर के 251 लोगों को इस योजना का लाभ मिला है और सरकार ने इन लोगों के उपचार पर एक करोड़ 10 लाख रुपए की राशि खर्च की है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छह लोगों की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन बनवाई और इन सभी को पेंशन कार्ड भेंट किए। उन्होंने मिर्जापुर में आसपास के गांव के सरपंचों की विभिन्न मांगों को भी मंजूर किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पूर्व अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में 20% तक क्षैतिज आरक्षण

    चरखी दादरी के कसानी गांव के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

    पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में ₹10,000 की भारी कटौती, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

    हांसी के बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड: किसान के बेटे ने तानों से लेकर पदकों तक तय किया सफर

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम

    रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.