पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान बीच वोट देने अपने गांव बिहट पहुंचे जवाहर लाल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली से (Kanhaiya Kumar Attacked PM Modi) कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें – 10 साल में ED ने 2200 करोड़ रुपए जब्त किए, चोरों की नींद उड़ गई है : मोदी

मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “चुनाव लोकतंत्र का सबसे महान पर्व है। यह उत्सव का समय है। लोकतंत्र में आस्था रखने वाले मतदान जरूर करते हैं। मतदान की वजह से मुझे अपने लोगों के बीच आने का मौका मिला। उस मिट्टी पर आने का मौका मिला, जहां मैं पला बढ़ा हूं। इस भूमि से मैं भावनात्मक और राजनीतिक तौर पर जुड़ा रहा हूं।“

उन्होंने आगे कहा, “गत लोकसभा चुनाव में बेगूसराय में इंडिया गठबंधन नहीं था, लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरा हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार यहां की जनता बदलाव एगी। मैं लोगों के बीच रहकर परिवर्तन के भाव को स्पष्ट महसूस कर रहा हूं। बिहार के अलावा पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है।“

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका

Kanhaiya Kumar Attacked PM Modi – इस दौरान, कन्हैया ने एनडीए के 400 पार के दावे को खोखला बताया। उन्होंने कहा, “एनडीए द्वारा 400 पार का दावा खोखला साबित होता होता नजर आ रहा है। तीन चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद मैं इस बात को दावे से कह सकता हूं कि इस बार एनडीए नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।“

Share.
Exit mobile version