झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने के भीतर ही एक 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मुस्कान सिदौलिया के रूप में हुई है, जिसका शव एक होटल के कमरे से सीधे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित (Jhansi Crime News) कर दिया। मुस्कान इन दिनों रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) की आगामी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में अपने मायके आई हुई थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने उसके पति नीलेश पर हत्या की गंभीर आशंका जताई है।
Jhansi Crime News – शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति पहले से शादीशुदा था और उसने यह बात छुपाकर मुस्कान से दूसरी शादी की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, जबकि होटल का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें महिला गिरती हुई नजर आ रही है।
शादी के बाद सामने आया पति का पहला राज और विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रामजीलाल अहिरवार ने अपनी बेटी मुस्कान का विवाह 29 जून 2026 को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी अविनाश के बेटे नीलेश के साथ धूमधाम से किया था। हालांकि, विवाह के कुछ समय पश्चात ही मुस्कान को यह सच्चाई पता चल गई कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में निवास करती है। पिता का आरोप है कि इस बेहद अहम बात को शादी से पहले पूरी तरह छुपाया गया था। जब मुस्कान को इस बात की भनक लगी, तो पति-पत्नी के बीच तनाव और विवाद शुरू हो गया।


