Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Supreme Court on Fake News: ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती
    • Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय
    • West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे; भारी पुलिस बल तैनात
    • Supreme Court on I-PAC Raid: ‘इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है’, आई-पैक रेड मामले पर SC की सख्त टिप्पणी
    • West Bengal Elections: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
    • Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात
    • पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित
    • पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jeth-Bahu News: जेठ के प्यार में टॉवर पर चढ़ी बहू, नीचे खड़े लोग रह गए दंग; हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी हैरान

    Jeth-Bahu News: जेठ के प्यार में टॉवर पर चढ़ी बहू, नीचे खड़े लोग रह गए दंग; हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी हैरान

    April 23, 2026 बिहार 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Champaran News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक गांव के ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी. महिला की मांग थी कि पुलिस उसके जेठ को तुरंत रिहा करे, वरना वह नीचे नहीं उतरेगी. लगभग दो घंटे तक चले इस ड्रामे ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को हलकान कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, रणजीत पासवान नाम के व्यक्ति पर शराब से जुड़ा एक पुराना मामला दर्ज था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.

    इसी बीच, रणजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी पुलिस से मारपीट की शिकायत की थी. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने रणजीत को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

    जैसे ही रणजीत की बहू को उसकी गिरफ्तारी और कोर्ट ले जाने की खबर मिली, उसने विरोध का अनोखा और खतरनाक रास्ता चुना. वह घर के पास स्थित टावर पर चढ़ गई और चिल्लाने लगी कि जब तक उसके भसुर को वापस नहीं लाया जाता, वह नीचे नहीं आएगी.

    पुलिस को लानी पड़ी गारंटी

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया. मौके पर सदर डीएसपी, बीडीओ और भारी पुलिस बल पहुंच गया. एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी बुला लिया गया.

    हैरानी की बात यह रही कि पुलिस प्रशासन को महिला की जिद के आगे झुकते हुए कोर्ट की प्रक्रिया के बीच से रणजीत पासवान को मौके पर वापस लाना पड़ा. जब रणजीत सामने आया, तब भी महिला नीचे नहीं उतरी. उसने नई शर्त रख दी कि पुलिस लिखित गारंटी दे कि भविष्य में उसे दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा.

    दो घंटे बाद खत्म हुआ ड्रामा

    अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह नीचे उतरी. नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की सुरक्षा सर्वोपरि थी, इसलिए सभी कदम एहतियात के साथ उठाए गए. इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी के दरबार पहुंचा पीड़ित

    बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला

    ‘पत्नी-बहन के अलावा किसी और को नहीं देना चाहते आरक्षण!’ CM सम्राट ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा सीधा निशाना

    बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

    अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत

    सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.