Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत
    • भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत
    • अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी
    • कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित
    • रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण
    • मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
    • कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत

    सम्राट चौधरी आज लेंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, दो डिप्टी सीएम भी देंगे साथ; नीतीश युग के बाद नए अध्याय की शुरुआत

    April 15, 2026 बिहार 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और तारापुर से विधायक सम्राट चौधरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार के राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय लिख देंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे. बिहार की राजनीति में यह पहला मौका है, जब भारतीय जनता पार्टी का कोई मुख्यमंत्री होगा.

    दरअसल, अपनी स्थापना काल के बाद से ही बिहार में वैसे तो भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्त से एनडीए के बैनर तले राज्य की सत्ता में सहयोगी है. भारतीय जनता पार्टी के एक दो नहीं बल्कि कई विधायक उपमुख्यमंत्री भी बने लेकिन सम्राट चौधरी बिहार के पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री होंगे. इस लिहाज से सम्राट चौधरी ने अपने नाम अनोखा कीर्तिमान दर्ज कर लिया है.

    जेडीयू के दो नेता भी लेंगे शपथ

    जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही जनता दल यूनाइटेड की तरफ से दो सीनियर लीडर भी शपथ ले सकते हैं. इनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. विजय चौधरी और विजेंद्र यादव दोनों ही सीएम नीतीश कुमार के अति विश्वस्त और निकट माने जाते हैं.

    विजय चौधरी एनडीए शासन काल में मंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद पर रह चुके हैं लेकिन अगर वह जदयू की तरफ से डिप्टी सीएम बनते हैं तो उनका यह पहला मौका होगा. वहीं एनडीए शासन काल में विजेंद्र यादव एक वरिष्ठ मंत्री की हैसियत से लगातार काम करते रहे हैं. विजेंद्र यादव की भी गिनती सीएम नीतीश कुमार के निकटतम सहयोगियों में होती है.

    तीनों नेताओं में खास है ये बात

    राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी और जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं के रूप में शपथ लेने वाले विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के बीच एक खास समानता है. दरअसल, एक तरफ जहां सम्राट चौधरी कई दलों में रहते हुए बीजेपी में आए वहीं दूसरी तरफ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी दूसरे दलों में रह चुके हैं. इन दोनों नेताओं ने भी दूसरी पार्टियों से अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था. सम्राट चौधरी ने जहां राजद से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और हम पार्टी तथा जदयू में रहते हुए भाजपा में आए.

    वहीं, दूसरी तरफ विजय चौधरी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. हालांकि, बाद में वह जनता दल यूनाइटेड में चले आए और सीएम नीतीश कुमार के निकट सहयोगियों में उनकी गिनती होने लगी. इसी प्रकार विजेंद्र प्रसाद यादव ने अपना राजनीतिक सफर 1990 में शुरू किया था. जब वह पहली बार सुपौल विधानसभा सीट से जीतकर सदन में पहुंचे थे.

    1990 में विजेंद्र यादव ने तत्कालीन जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था. 1990 में जब लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल शुरू हुआ तो उन्हें 1991 में ऊर्जा राज्य मंत्री बनाया गया था. 1997 में जब जनता दल में विभाजन हुआ, तब शरद यादव और लालू प्रसाद के दो अलग-अलग गुट बन गए थे. तब विजेंद्र यादव ने शरद यादव का का चुनाव किया तब से वह जदयू में ही है.

    सम्राट ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

    इससे पहले मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने बुधवार की शाम राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद उन्हें बुधवार को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

    बाद में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

    जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी के साथ दो मंत्री ही शपथ लेंगे. इसके बाद आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. उसके बाद विभिन्न मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो का वितरण किया जाएगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Politics: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता

    प्रेमी से झगड़े के बाद युवती ने नदी में लगाई छलांग, देवदूत बनकर आए ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान

    कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू जारी

    फर्जी महिला IAS बनकर 34.74 लाख की ठगी! पटना में पति-पत्नी गिरफ्तार, ऐसे खुला जालसाजी का राज

    कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल

    पड़ोसी के प्यार में अंधी हुई शादीशुदा महिला, बहनोई संग मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.