सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. आज सुबह पटना के लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभाल रहा है. सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के चीफ (history was created in Bihar) नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार के बहतर कल की उम्मीद जताई है.
इसे भी पढ़ें – अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत
शपथ ग्रहण के मौके पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थे. सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं.
इसे भी पढ़ें – Bihar Politics: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता
history was created in Bihar – इस मौके पर JDU कोटे से दो उपमुख्यमंत्री ने भी शपथ ली है. JDU से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, बिहार की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है. मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. शपथ ग्रहण से पहले से ही पटना की सड़कों पर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई के बैनर नजर आ रहे हैं. अब नई सरकार के गठन के साथ बिहार में विकास और सुशासन पर नया फोकस होने की उम्मीद है.


