भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. ये स्टार तेज गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गया है. यह पहला मौका है जब बुमराह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें – रविन्द्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
दूसरे टेस्ट में रहे थे प्लेयर ऑफ द मैच
बात दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था. जिसके बाद उनकी वर्ल्ड रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है. और वे दुनिया के टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए है.
वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया है. वहीं, टेस्ट गेंदबाजों की वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाड़ा हैं. तो तीसरे नंबर पर भारतीय स्पीनर रविचंद्र अश्विन हैं.

