Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत
    • राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी
    • 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार
    • अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी
    • तलाक का भरोसा देकर युवती से बनाए संबंध, नाम पर कराया लोन; शादी मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
    • लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 17 वर्षीय सौतेली बेटी से छेड़छाड़, आरोपी पिता गिरफ्तार
    • बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ धक्का-मुक्की; विपक्ष ने सरकार को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
    • ‘गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है’; हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में CM नायब सैनी ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी, सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की, एक अरेस्ट

    महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी, सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की, एक अरेस्ट

    March 2, 2025 महाराष्ट्र 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां कुछ मनचलों ने संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों की टोली से छेड़खानी की, जिनमें (Molestation Of Union Minister’s Daughter) केंद्रीय मंत्री की बेटी भी शामिल थीं. आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. छेड़खानी की घटना जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    Molestation Of Union Minister’s Daughter – जलगांव के संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यह घटना मुक्ताईनगर तालुका के कोथली गांव में घटी, जहां महाशिवरात्रि के साप्ताहिक अवसर पर संत मुक्ताई यात्रा का आयोजन किया गया था. शुक्रवार देर शाम जब केंद्रीय मंत्री की बेटी अपनी सहेलियों के साथ यात्रा में शामिल थीं, तभी चार से पांच अज्ञात युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया.

    लड़कियों से की छेड़खानी, गार्ड से धक्का-मुक्की

    आरोपी लड़को ने लड़कियों की टोली पर फब्तियां कसनी शुरू की और उनसे छेड़छाड़ करना शुरू किया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक छुपकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे.युवकों की हरकतें बढ़ती देख सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे गाली-गलौच करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामला मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन तक पहुंचा.

    केंद्रीय मंत्री गुस्से में पहुंचीं थाने

    घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंचीं. उन्होंने कहा कि वह यहां एक सांसद या मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक मां के रूप में आई हैं. मंत्री ने कहा कि अगर उनकी बेटी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लड़कियों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मंत्री का कहना है, ‘अगर एक लोकप्रतिनिधि की बेटी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता की बेटियों की सुरक्षा कौन करेगा? मैं मुख्यमंत्री से मिलकर इस विषय में सख्त कानून लागू करने की मांग करूंगी.’

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    शिकायत के बाद मुक्ताईनगर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक आरोपी की गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है.सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद माहौल गरम है.इस घटना से मुक्ताईनगर और जलगांव में तनाव का माहौल बन गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया है. वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैंक आते ही शादी से मुकरी तो प्रेमी ने खोला राज

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर में ट्रेड यूनो के नए चार मंजिला फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया

    दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक

    आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र

    EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तरीका

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.