मुंबई : कांग्रेस सांसद और लोकसभा (Rahul Gandhi and BJP face to face) में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य के आदिवासी छात्रों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग की है। राहुल गांधी ने पत्र में उल्लेख किया कि राज्य के सरकारी हॉस्टलों में रहने की अधिकतम आयु सीमा और कड़े नियमों के विरोध में आदिवासी छात्र 10 दिनों से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे आंदोलनकारी छात्रों से सीधे संवाद करें और उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण करें।
महाराष्ट्र बीजेपी का तीखा पलटवार
राहुल गांधी के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र बीजेपी ने तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि जिन आश्रम स्कूलों और हॉस्टलों की स्थिति को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं,उनमें से अधिकांश का संचालन स्वयं कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी ने कहा राहुल गांधी वास्तविक समस्याओं को उठाने के बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं और स्कूल संचालकों की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
तेलंगाना और कर्नाटक में सुधार करें राहुल’: बीजेपी
बीजेपी ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समुदाय और छात्रों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संचालक को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा हो। पार्टी ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे महाराष्ट्र पर राजनीति करने से पहले कांग्रेस शासित राज्यों—कर्नाटक और तेलंगाना में आदिवासी कल्याण (Rahul Gandhi and BJP face to face) विभागों और छात्रा वासों की बदहाल स्थिति को सुधारने पर ध्यान दें।


