Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
    • भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त
    • रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    • JPSC विवाद में राज्यपाल की एंट्री! धांधली की शिकायतों पर कड़ा रुख, जांच के आदेश से मचा हड़कंप
    • गोड्डा का अंकित कुमार बना झारखंड का स्टेट टॉपर; 10वीं की परीक्षा में लहराया परचम
    • अब डिजिटल होगा आपका जन्म प्रमाण पत्र! वेरिफिकेशन कराएं और पाएं बारकोड वाला नया सर्टिफिकेट
    • महतारी वंदन KYC पर सियासी बवाल; कांग्रेस का आरोप- 5 लाख महिलाओं का नाम काटने की साजिश
    • दिव्यांग छात्रों ने रचा इतिहास! प्रदेश के इकलौते आवासीय ब्लाइंड स्कूल के सभी छात्र 10वीं और 12वीं में पास
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई परवाह नहीं… अयोध्या में बोले CM योगी

    राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़ेगी तो कोई परवाह नहीं… अयोध्या में बोले CM योगी

    March 21, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, मेरी तीन पीढ़ियां श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित थीं. मुझे अयोध्या जाने में कोई (CM Yogi said in Ayodhya) समस्या नहीं थी. हालांकि, सरकारी तंत्र नौकरशाही से जकड़ा हुआ है और उस नौकरशाही में एक बड़ा वर्ग था जो कहता था कि एक सीएम के रूप में अयोध्या का दौरा करने से विवाद पैदा होगा. मैंने कहा कि अगर विवाद होना है तो होने दो लेकिन हमें अयोध्या के बारे में सोचने की जरूरत है.

     CM Yogi said in Ayodhya – सीएम ने कहा, एक और वर्ग था जो कहता था कि अगर मैं वहां जाऊंगा तो राम मंदिर के बारे में बात होगी. मैंने पूछा, अगर मैं यहां सत्ता के लिए आया होता तो कोई दिक्कत नहीं, भले ही राम मंदिर के लिए मुझे सत्ता गंवानी पड़े. मैंने अवनीश अवस्थी से कहा कि चुपचाप वहां जाओ और देखो कि अयोध्या दीपोत्सव कैसे आयोजित किया जा सकता है. उन्होंने अयोध्या पहुंचकर सर्वेक्षण किया और कहा कि दीपोत्सव वास्तव में आयोजित किया जाना चाहिए. अब दीवाली से पहले दीपोत्सव एक त्योहार जैसा हो गया है.

    सनातन धर्म की प्रेरणा स्थली रही है अयोध्या

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, इतने सालों तक अयोध्या मौन रही, जबकि सत्य ये है कि जिसने राम पर लिखा वह महान हुआ. महर्षि नारद ने महर्षि वाल्मीकि को प्रेरणा दी कि इस धरती पर लिखने के लिए कोई महामानव है तो वो केवल राम हैं. राम पर लिखोगे तो लेखनी धन्य हो जाएगी. अयोध्या भारत के सनातन धर्म की एक आधारभूमि है. सप्तपुरियों में प्रथम पुरी है. सनातन काल से ही सनातन धर्म की प्रेरणा स्थली रही है.

    मानव धर्म की शुरुआती भूमि है अयोध्या

    सीएम ने कहा, भगवान ऋषभदेव से चली परंपरा, जिसके तहत भगवान मनु ने धरती पर इंसान के रहने की व्यवस्था तय की, जिसे मानव धर्म कह सकते हैं, उसकी शुरुआती भूमि ही अयोध्या है. व्यावहारिक संस्कृति पर दुनिया का पहला महाकाव्य रामायण बना, जो साहित्य का आधार है. व्यावहारिक संस्कृति से कैसे अपनी लेखनी को धन्य करना है, यह सीखना है तो महर्षि वाल्मीकि के शरण में जाएं. उन्होंने राम को आधार बनाकर महाकाव्य की रचना की. उससे पहले उस तरह का महाकाव्य किसी ने नहीं रचा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    संदिग्ध आतंकियों का बड़ा खुलासा; निशाने पर थे 5 हिंदू नेता, ग्रेनेड हमले से दहशत फैलाने की थी साजिश

    सहारनपुर में ठगों के हौसले बुलंद! जज से हज यात्रा के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी

    गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर होगा बिल्कुल मुफ्त! इतने दिनों तक नहीं लगेगा कोई टोल टैक्स

    ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा

    ‘गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन’, हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्रेस का चेहरा नारी विरोधी

    Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर में 6 की मौत; CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.