Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana:विधानसभा कूच में शामिल आशा कर्मी की मौत, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, यूनियन सहित परिवार में भारी रोष – Haryana: Asha Worker Involved In Assembly March Dies, Police Accused Of Torture

    Haryana:विधानसभा कूच में शामिल आशा कर्मी की मौत, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, यूनियन सहित परिवार में भारी रोष – Haryana: Asha Worker Involved In Assembly March Dies, Police Accused Of Torture

    August 31, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Haryana: Asha worker involved in assembly march dies, police accused of torture

    आशा कर्मी पारुल की मौत के बाद उसके घर शोक जताने पहुंचे लोग।
    –


    विधानसभा कूच के दौरान सोमवार को तबीयत बिगड़ने के एक दिन बाद आशा कर्मी पारुल की मंगलवार की देर शाम निजी अस्पताल में हो गई। पारुल की मौत से यूनियन सहित परिवार में भारी रोष है। यूनियन और परिवार ने पुलिस पर पारुल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रताड़ना के कारण पारुल की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

    पारुल की मौत के बाद आशा वर्कर्स यूनियन ने बुधवार का प्रदर्शन व हड़ताल रद्द कर दी। यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष सुरेखा, जिला प्रधान नीरूबाला, सभी खंड प्रधान व अन्य पदाधिकारी पारुल के घर पहुंच गए। प्रदेशाध्यक्ष सुरेखा ने कहा कि विधानसभा कूच के लिए आशाएं जा रही थी। यमुनानगर में पुलिस ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर रोक दिया था।

    पारुल अपने पति राजेंद्र से साथ उसके ऑटो में अन्य कर्मियों के साथ मिल्क माजरा टोल पर जा रही थी। टोल से पहले गुरुद्वारा के पास पुलिस ने उनका ऑटो रोक लिया। सुरेखा ने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस ने आशाओं से बदसलूकी और प्रताड़ित किया। उनका पानी तक छीन लिया गया। जबरन पर्स व बैग की चेकिंग की गई।

    बैग से कपड़े व सामान निकालकर बिखेर दिया गया। ऑटो पर डंडे मारे और धमकियां दीं। इस दौरान पारुल की तबीयत खराब हो गई। पुलिस से पानी मांगा गया, लेकिन पानी नहीं दिया गया। इससे पारुल की तबियत बिगड़ गई। उसे दोपहर करीब एक बजे अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में पारुल का उपचार चल रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे पारुल ने दम तोड़ दिया।

    राजेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह पत्नी पारुल व उसकी साथियों को ऑटो पर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। आशाओं के साथ खराब सलूक किया गया। वहीं पारुल की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मंगलवार कोसुसकी मौत हो गई। राजेंद्र ने कहा कि पुलिस के व्यवहार से पारुल को सदमा लगा था।

    बेटी बदहवास, बेटा मां के लिए रहा बिलख

    पारुल का पति राजेंद्र ऑटो चलाता है। पारुल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 साल की रागिनी और बेटा 15 साल का देवांश है। मां की मौत से रागिनी की हालत खराब है। वह कई बार बेसुध हो चुकी है। बेटा मां का शव देखकर बिलख रहा है। पति राजेंद्र की हालत भी खराब है। परिवार उजड़ने से 70 वर्षीय सास सुमन भी बेहाल है। दो दिन पहले जहां रक्षाबंधन पर्व को लेकर खुशियां थीं, वहीं अब वहां मातम छा गया है।

    शोक जताने आई आशा की तबीयत बिगड़ी

    पारुल की मौत पर पहुंची आशा कर्मी हमीदा निवासी हरदीप कौर की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर वहां मौजूद यूनियन के सदस्यों ने उसे संभाला। हरदीप कौर पारुल के घर के बाहर बेहोश गई थी। हालत ज्यादा बिगड़ती देख उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालात स्थिर है।

    संगठनों और नेताओं ने जताया शोक

    पारुल की मौत पर आशा वर्कर्स यूनियन, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, मिड-डे-मील, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान सभा, सीटू, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, हविअसं, अध्यापक संघ, शिक्षण संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण विनायक, विकास जैन, राहुल भान सहित अन्य भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

    पुलिस ने से केवल आशा कर्मियों को रोका था। बसों से उन्हें महिला थाने ले जाकर छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने किसी से अभद्रता व अमानवीय सलूक नहीं किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा दृष्टि से होने वाले कार्य किए गए थे। पुलिस की मंशा किसी को आहत करने की थी। गर्मी और उसम के कारण तबीयत खराब हो जाती है। कई पुलिस कर्मचारियों की भी तबीयत बिगड़ गई थी। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। – कंवलजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यालय।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भाजपा को बड़ा झटका, नगर परिषद वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

    Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा

    घोड़ी पर सवार होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन

    ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Barada Crime: अमनदीप कौर हत्याकांड का खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर सिरमौर में जलाया शव

    बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, अब लिखित अनुमति के बिना नहीं लगेगा कट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.