Dr. Ajay Singh Chautala re-elected as National President of JJP unanimously.

हिसार। डॉ. अजय चौटाला को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते पार्टी के वरिष्ठ नेता।

विस्तार

जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की बैठक हिसार में फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में हुई। इस दौरान डॉ. अजय चौटाला को सर्वसहमति से दोबारा से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बैठक में 17 सितंबर को दादरी में आयोजित होने वाली भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।

साथ ही 25 सितंबर को राजस्थान के सीकर जिले में विशाल रैली करके चौ. देवीलाल की जयंती को मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आपके द्वारा किया गया पार्टी का प्रचार विरोधियों के हौसले पस्त कर देगा।

अजय चौटाला ने कहा कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। छह-आठ महीने पहले लोग कहते थे कि जजपा का ग्राफ गिर रहा है मगर, इनसो की सफल रैली, नगर पालिका चुनाव, पंचायत व पंचायत समिति चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं प्रचार से विरोधियों की बोलती बंद हो गई है। अब जजपा का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है।

17 सितंबर की रैली तो रिकॉर्ड स्थापित करेगी ही, इसी भांति 25 सितंबर को किसान विजय सम्मान दिवस रैली को भी सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बूथ योद्धा व बूथ सखी अभियान से पार्टी की ताकत बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर जजपा की झंडी व घर पर झंडा अवश्य लगाएं। उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया को सशक्त करने का आह्वान किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीकर की पावन धरा से चौ. देवीलाल उप प्रधानमंत्री बने थे। इसलिए सीकर रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा पहली बार प्रदेश से बाहर जननायक चौ. देवीलाल का जन्मदिन मना रही है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री अनूप धानक, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, शुगर फेड चेयरमैन विधायक रामकरण काला, विधायक जोगीराम सिहाग, अमरजीत ढांडा, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version