गुड़गांव : फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) भवन की छत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना 8 सितंबर की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे घटित हुई। घटना के बाद मृतका के भाई ने अपने बहनोई (पति) पर लंबे समय से दहेज के लिए मानसिक व (Gurugram Crime News) शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए फर्रुखनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी जांच शुरू कर दी है।
Gurugram Crime News – रेवाड़ी जिले की कोसली तहसील के गांव गुड़ियानी निवासी संजय पुत्र प्रहलाद सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुषमा का विवाह वर्ष 2014 में वार्ड नंबर 5, फर्रुखनगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र घमंडी लाल के साथ हुआ था। दंपति का 11 वर्षीय एक बेटा उमंग है। भाई का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त रुपयों की मांग को लेकर लगातार सुषमा के साथ मारपीट करते थे और उसे प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल देते थे।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी मुकेश ने या तो उनकी बहन की हत्या की है अथवा उसे आत्महत्या के अत्यंत कठोर कदम को उठाने के लिए विवश किया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।


