Advertisement

केंद्र के फैसलों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, चलेगा महासंपर्क अभियान

0
24
Great Contact Campaign Of BJP

चंडीगढ़ : केंद्र में मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के नौ साल पूरी कर चुकी है। अब दसवां साल चुनावी वर्ष होगा। ऐसे में केंद्र सरकार के नौ वर्ष के फैसलों और नीतियों को लेकर हर सूबे में (Great Contact Campaign Of BJP) भाजपा इकाइयां महासंपर्क अभियान चलाएंगी। हरियाणा भाजपा ने भी इसकी तैयारियां कर ली हैं। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को चंडीगढ़ में चंडीगढ़ के अलावा प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के प्रमुख पत्रकारों के साथ संवाद किया गया। पार्टी ने इस उपलक्ष्य में जून में महासंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस : कुमारी शैलजा

राम मंदिर निर्माण, धारा-370, हर घर नल से जल, सभी घरों में शौचालय, गरीबों को पक्के मकान, किसानों के लिए छह हजार रुपये सालाना सम्मान निधि सहित केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान मीडिया के सामने किया गया। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालों में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर हर देशवासी के कल्याण के लिए कार्य किया है। प्रधानमंत्री की सोच है देश सबसे पहले, बाकी सब बाद में। इसी सोच के साथ देश को विश्व पटल पर आगे बढ़ाने के लिए वे अथक प्रयास कर रहे हैं और अमृत काल में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विकासशील देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को हम निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें – प्रदेश में परिवर्तन और बदलाव की लहर चली, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

Great Contact Campaign Of BJP – सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा है। कई सालों तक मैंने उनके साथ काम किया है। इस दौरान भी वे देखते थे कि नरेंद्र मोदी के लिए देश सबसे पहले है, जबकि अन्य राजनीतिक नेताओं का स्लोगन होता था सबसे पहले मैं। मोदी एक प्रयोगधर्मी नेता हैं, जो सदैव देश हित में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। उन्होंने हमेशा देश की जनता के कल्याण, देश की सांस्कृतिक पहचान और देश के भविष्य के बारे में सोचा है। इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री ने भारत को पुनः: विश्व गुरु बनाने के लिए दुनिया में विभिन्न देशों का दौरा कर भारत की संस्कृति और विरासत की जो झलक दिखाई है, उससे हर भारतीय को गौरव की अनुभूति हुई है।