Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी कांग्रेस : कुमारी शैलजा

0
21
Congress Will Not Declare

फतेहाबाद : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के अगले चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के (Congress Will Not Declare) लिए कोई चेहरा घोषित नहीं करेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा रविवार को गांव नथवान में कांग्रेस नेता जयपाल सिंह लाली के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीत रही है, जिस प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होती है, उस प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस मुख्यमंत्री के लिए चेहरा नहीं घोषित करती है। पार्टी की जीत के बाद केंद्रीय कमेटी निर्वाचित विधायकों की राय लेकर ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें – प्रदेश में परिवर्तन और बदलाव की लहर चली, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष है और आज अगर चुनाव हो जाए तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस भारी बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाए। 10 साल से प्रदेश कांग्रेस के संगठन की घोषणा न करने के सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा कि उन्हें खुद भी हैरानी होती है कि 10 साल से कांग्रेस ने संगठन की घोषणा नहीं की है। इस कारण कांग्रेस पार्टी को हमेशा नुकसान ही हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सभी नेताओं से राय मशवरा कर जल्द से जल्द कांग्रेस की प्रदेश, जिला व विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।

इसे भी पढ़ें – राज्य में नशामुक्ति केंद्र खोलेगी हरियाणा सरकार : खट्टर

Congress Will Not Declare – केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली में धरनारत पहलवानों के समर्थन में जा रही महिलाओं व किसानों की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की। शैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट कर रख दिया है। महिलाओं, किसानों को जगह-जगह तानाशाही कर बंधक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की महिलाएं और किसान इस बात का बदला आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जरूर लेंगे और भाजपा नेताओं को सबक सिखाएंगे।