गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. होली के दिन एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां को (kalyugi son murdered mother) गला दबाकर मार डाला. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
kalyugi son murdered mother – मरवाही के कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई (60 वर्ष) के खाते में कुछ समय पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आई थी. उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था. मां के खाते में पैसे आने की खबर बेटे दलवीर को मिली.
दलवीर शराब का आदी है और वह अक्सर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था. बुधवार को होली के दिन दलवीर शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से पैसे मांगने लगा. लेकिन फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देते हुए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. झगड़ा बढ़ता देख बहू और पोते ने बीच बचाव किया लेकिन शराब के नशे में धुत दलवीर ने पैसे नहीं देने को लेकर अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई.
