जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में (accident news) सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए, जबकि 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक यात्री बस झारखंड के कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. गोडाअंबा गांव के पास अचानक बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलट गई.
इसे भी पढ़ें – दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का खूंखार माओवादी ढेर
accident news – बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए.
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है, और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रॉस कुनकुरी में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है.
