रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरचुरा मोड़ के पास ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि (horrific road accident on highway) बस के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

चार लोगों की मौत, कई घायल

हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

इसे भी पढ़ें – रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी

सुबह सवा ग्यारह बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिमगा से लगभग 10 किलोमीटर आगे दामाखेड़ा मार्ग पर (horrific road accident on highway) दरचुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

Share.
Exit mobile version