पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने आज से दो योजनाओं को शुरू कर दिया है. दरअसल, ममता ने अपने राज्य (Mamta Banerjee’s big announcement) बजट में इन दो योजनाओं की जानकारी देते हुए इन्हें 1 अप्रैल से लागू करने की बात कही थी. लेकिन ममता बनर्जी ने दोनों योजनाओं को 7 मार्च यानी आज से ही शुरू करने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें – बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी. एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर. दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है. ममता का कहना है कि केंद्र सरकार बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. क्योंकि हमारा राज्य कई स्कीम देने में नंबर 1 है. लेकिन केंद्र ऐसा नहीं होने देना चाहती है. सरकार उन्हें परेशान करने के लिए हर तरह के काम कर रही है. एजेंसियों तक का सहारा लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Mamta Banerjee’s big announcement – वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है. ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है. वे रातभर धरना स्थल पर रही हैं. शनिवार को धरने में समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है.

Share.
Exit mobile version