दंतेवाड़ा : बस्तर क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमाक्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भैरमगढ़ (big attack on naxalites) एरिया कमेटी का एक इनामी नक्सली मारा गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री भी बरामद की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसे जैसे 31 मार्च पास आ रहा है जिले में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में थाना गीदम क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के मध्य जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री डंप किए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को मिली थी.
इसे भी पढ़ें – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस बल जैसे ही जंगल में आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान बुधवार रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच पहले से घात लगाकर बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के करीब 8 से 10 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया. नक्सलियों ने पुलिस जवानों को निशाना बनाकर अवैध स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों का उद्देश्य पुलिस पार्टी पर हमला कर जवानों की हत्या करना और उनके हथियार लूटना था.
big attack on naxalites – मुठभेड़ के बाद पुलिस बल द्वारा पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया. मुठभेड़ स्थल की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को एक सशस्त्र पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ. बरामद नक्सली शव की पहचान आत्मसमर्पित नक्सली कैडर के माध्यम से कराई गई, जिसमें उसकी पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई. वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. राजेश पुनेम बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम बुरजी का निवासी बताया गया है.
