उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां. घर के खर्च को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. गुस्से (heartbreaking murder in Noida) में कलयुगी बेटे ने पास में खड़े ट्रैक्टर की लोहे की रॉड निकालकर पिता के सिर पर कई वार किए. हमला इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी एक आंख तक बाहर निकल आई.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर थे. राकेश अपने परिवार के साथ एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में रहते थे. उनका बेटा सत्येंद्र ओला कैब चलाता है. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र की हाल ही में शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी वह घर के खर्च में कोई आर्थिक सहयोग नहीं कर रहा था. इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

इसे भी पढ़ें – महिला दिवस पर वनाथी श्रीनिवासन ने चेन्नई की मधु सरन को किया सम्मानित

नोएडा के एसीपी थर्ड राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम राकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान बेटा सत्येंद्र वहां पहुंचा. पिता ने दोस्तों के सामने ही बेटे से घर के खर्च के लिए पैसे मांग लिए. सत्येंद्र ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर सत्येंद्र को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए.

heartbreaking murder in Noida – सबके सामने थप्पड़ खाने से सत्येंद्र खुद को अपमानित महसूस करने लगा. अपमान की इसी आग में उसने पास ही खड़े ट्रैक्टर से लोहे की रॉड निकाली और पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया. अचानक हुए इस जानलेवा हमले से राकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

 

Share.
Exit mobile version