उत्तर प्रदेश में ‘बाबा के बुलडोजर’ का डर अपराधियों की रातों की नींद उड़ा रहा है। गुरुवार को अंबेडकर नगर में गैंगरेप के पांच आरोपियों (Gangrape Accused Surrender) ने बुलडोजर के डर से थाने में जाकर खुद को कानून के हवाले किया। पांचों आरोपी जिउली गांव में नाबालिग लड़की से रेप के बाद फरार हो गए थे। परिजनों के साथ थाने पहुंचे आरोपियों ने हाथ जोड़कर एसएचओ जयप्रकाश सिंह के सामने माफी मांगी और अपने आपको पुलिस के आगे सरेंडर किया।
इसे भी पढ़ें – मुर्तजा को मानसिक रोगी बताने पर घिरे अखिलेश,स्वतंत्रदेव सिंह बोले सूची दीजिये, सबका इलाज होगा
पुलिस ने जांच में पहचान होने के बाद आरोपियों के घर जाकर सरेंडर (Gangrape Accused Surrender) की चेतावनी दी थी। बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस ने घरवालों से कहा था कि यदि आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इसका असर भी दिखा और सभी खुद चलकर थाने पहुंच गए, बुलडोजर अभियान को खतरनाक बताते हुए अंबेडकर नगर पुलिस ने ट्वीट किया, ”सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों ने अंबेडकरनगर पुलिस की बुलडोजर की कार्यवाही के डर से थानें में आकर किया आत्मसमर्पण।”
इसे भी पढ़ें – बरेली : CM योगी को धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को जैतपुर थाना क्षेत्र के जिउली गांव में छह व्यक्तियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी रविप्रकाश यादव को पुलिस ने 6 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी कमलेश, शुभम, रमेश, विजय कुमार, जयहिंद फरार थे।

