Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायबरेली क्राइम: अनुशासन के नाम पर बच्चों को दी ‘तालिबानी सजा’, सरेनी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर शुरू की जांच
    • Rajdhani Express Fire: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सभी 68 यात्री
    • CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, 48 घंटे में दूसरी बार आम जनता को लगा झटका
    • NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक में एक और बड़ी गिरफ्तारी, NTA पैनल की एक्सपर्ट मनीषा मंधारे CBI कस्टडी में
    • Delhi Weather Today: दिल्ली में आज राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, यूपी में भीषण लू और बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुर्तजा को मानसिक रोगी बताने पर घिरे अखिलेश,स्वतंत्रदेव सिंह बोले सूची दीजिये, सबका इलाज होगा

    मुर्तजा को मानसिक रोगी बताने पर घिरे अखिलेश,स्वतंत्रदेव सिंह बोले सूची दीजिये, सबका इलाज होगा

    April 7, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चारो तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाद अब कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने भी अखिलेश के बयान पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। योगी सरकार में जलशक्ति मंत्र स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा, अखिलेश जी यदि आपके पास और भी मानसिक रोगियों की कोई सूची है तो उसे योगी जी तक पहुंचाएं, जिससे सभी का उचित इलाज हो सके।

    इसे भी पढ़ें – बरेली : CM योगी को धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

    इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट कर लिखा गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी, यह जांच एजेंसी तय करेगी, परंतु मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में अखिलेश यादव का बयान जनता की सुरक्षा का मजाक बनाना है। आतंकवादी, अपराधी कौन है, यह सपा नहीं तय करेगी। उन्होंने आगे लिखा, अखिलेश यादव को कौन समझाए कि आतंकवादी होता ही है मनोरोगी।

    इसे भी पढ़ें – अखिेलेश के बयान पर भड़के डिप्‍टी CM केशव मौर्य,कहा मुर्तजा से इतनी हमदर्दी क्यों ?

    मालूम हो कि बुधवार को कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि पिछले रविवार को गोरखनाथ मंदिर के गेट पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी मानसिक रूप से बीमार है और मामले की जांच में इस पहलू पर भी गौर किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा हर चीज को तिल का ताड़ बनाने में माहिर है। गौरतलब है कि मुर्तजा अब्बासी (30) ने पिछले रविवार रात गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में दाखिल होने की कोशिश की थी और जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो उसने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया जिसमें पीएसी के दो जवान घायल हो गए थे। उसके बाद मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश का आतंकवाद विरोधी दस्ता और विशेष कार्य बल मिलकर कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रायबरेली क्राइम: अनुशासन के नाम पर बच्चों को दी ‘तालिबानी सजा’, सरेनी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर शुरू की जांच

    ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

    सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज

    मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द

    मंडप में दूल्हा निकला ‘बहरूपिया’, महिला अधिवक्ता ने शादी से किया इनकार; 6 गिरफ्तार

    प्रतीक यादव मर्डर या सुसाइड मिस्ट्री? करोड़ों की ठगी और साझेदारों से विवादों के बीच उलझी मौत की गुत्थी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.