शेयर बाजार में इस साल के बीतते-बीतते कई सारे चर्चित और बड़ी वैल्यूएशन के आईपीओ मार्केट में आए. उनकी खूब चर्चा हुई. कुछ ने धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशकों को बढ़िया मुनाफा कमवाया (explosive listing) कुछ ही दिनों में या यू कहें कहें कि एक हफ्ते के भीतर ही धराधाई हो गए. मिसाल के तौर पर देखें तो अभी हाल ही में ग्रो, लेंसकार्ट और फिजिक्स वाला के आईपीओ मार्केट में लिस्ट हुए, जिनमें से ग्रो और फिजिक्स वाला तो शानदार लिस्टिंग गेन के साथ मार्केट में पहुंचा. मगर अभी इन दोनों शेयरों के हालात खराब हो चुके हैं.
explosive listing – ग्रो का आईपीओ जब मार्केट में लिस्ट हुआ. तब से उसमें शानदार तेजी देखने को मिली. मगर इसके शेयरों में बीते दो कारोबारी दिन यानी बुधवार और गुरुवार को Groww के शेयर करीब 18 फीसदी टूट गए. गुरुवार को BSE पर 9% तक गिरकर अपने दिन के सबसे निचले स्तर 154 रुपये पर आ गए, क्योंकि ज्यादा वैल्यूएशन के बीच इन्वेस्टर लगातार प्रॉफिट बुक कर रहे थे और ट्रेडर नए स्टॉक को शॉर्ट कर रहे थे. आज की गिरावट के साथ, स्टॉक सिर्फ 2 सेशन में 18% नीचे आ गया है.
Groww की वैल्यू पहले से ही FY25 की कमाई का लगभग 34 से 44x है, जो Angel One के 20x और Anand Rathi के 25x से साफ तौर पर प्रीमियम है. IPO के दौरान लगभग 61,000 करोड़ रुपये की तुलना में अब मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने के साथ, वैल्यूएशन का अंतर तेजी से बढ़ गया है. आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी रिसर्च के इशान तन्ना ने पहले द इकोनॉमिक टाइम्स को बताया था कि स्टॉक में खिंचाव दिख रहा है.

