डॉ. हर्षवर्द्धन WHO में भी काम करेंगे क्योकि,कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है। भारत ने न सिर्फ कोरोना को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए हैं बल्कि विश्व भर मे अलग-अलग देशों की मदद भी कर रहा हैं और इसी बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के अगले चेयमैन होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन 22 मई को पदभार संभाल सकते हैं। वे जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे। क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष का पद एक वर्ष के लिए रोटेशन द्वारा आयोजित किया जाता है और यह पिछले साल तय किया गया था कि शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले वर्ष के लिए भारत का उम्मीदवार कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष होगा। हर्षवर्धन जापान के डॉ हिरोकी नकाटानी की जगह लेंगे जो वर्तमान में 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-क्या मध्यप्रदेश में गोडसे की जयन्ती पर 111 दीये जलाये गये……? पढ़िए पूरी खबर……
अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मंगलवार को 194 देशों की विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा भारत को कार्यकारी बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया समूह ने पिछले साल सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जाएगा।
एक अधिकारी के अनुसार यह पूर्णकालिक कार्य नहीं है और मंत्री को कार्यकारी बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता करने की आवश्यकता होगी। कार्यकारी बोर्ड 34 व्यक्तियों से बना है जो तकनीकी रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग्य हैं। बोर्ड साल में कम से कम दो बार बैठक करता है और मुख्य बैठक आमतौर पर जनवरी में होती है।
स्वास्थ्य सभा के तुरंत बाद मई में दूसरी छोटी बैठक होती है। कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का मुख्य कार्य स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सलाह देना है।