दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं, आप को वोट देते हैं, क्यो वे पाकिस्तानी हैं ?
केजरीवाल ने आगे कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए। बैठक में 500 से भी कम लोग थे। और उन्होंने लगातार देश के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के समर्थक पाकिस्तानी हैं। दिल्ली, पंजाब और गुजरात के लोगों ने बड़ी संख्या में AAP को वोट दिया है, इसलिए वे सभी पाकिस्तानी भी हैं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गिरोह का एक सदस्य ढेर
क्या जिन लोगों ने आप को वोट दिया वे पाकिस्तानी हैं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटों और 56 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सत्ता में बैठाया। क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? पंजाब में लोगों ने हमें 117 में से 92 सीटों पर सत्ता में लाने के लिए वोट दिया। क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं? गुजरात के लोगों ने हमें 14 प्रतिशत वोट दिए हैं। क्या गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं। गोवा के लोगों ने हमें प्यार किया और हम पर भरोसा किया। क्या वे पाकिस्तानी हैं?”
उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों में पंचायत और नगर पालिका चुनावों में आम आदमी पार्टी के पंच, सरपंच, नगर निगम के मेयर, पार्षद चुने गए हैं। क्या वे सभी पाकिस्तानी हैं? आप किस बारे में बात कर रहे हैं?”

