Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके
    • Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्टर के पास
    • LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? जानें कैसे करें चेक
    • Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC के पास
    • BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट
    • EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब
    • Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद
    • Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक जिलों में भारी बारिश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Dharmendra Pradhan Resignation: कांग्रेस ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जयराम रमेश ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    Dharmendra Pradhan Resignation: कांग्रेस ने की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जयराम रमेश ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

    July 22, 2026 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि उनके इस्तीफे की मांग किसी एक मुद्दे पर आधारित नहीं है, बल्कि शिक्षा मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई विफलताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला के कारण की जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को एक बयान जारी कर श्री प्रधान पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधान एक उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। करोड़ों छात्रों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाने के बावजूद वह इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना अहंकार प्रदर्शित कर रहे हैं।

    NTA की विफलता और पेपर लीक पर खड़े किए गंभीर सवाल

    जयराम रमेश ने कहा कि श्री प्रधान के कार्यकाल में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पूरी तरह विफल रही है। वर्ष 2024 में कई परीक्षाओं के पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं हुईं, तथा 2026 में नीट-यूजी (NEET-UG) और यूजीसी-नेट (UGC-NET) समाजशास्त्र परीक्षा के पेपर लीक के गंभीर मामले भी सामने आए। कांग्रेस का आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक तौर पर पेपर लीक होने की बात से इनकार किया और संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की अहम सिफारिशों को भी स्वीकार नहीं किया।

    मंत्री प्रधान, प्रधानमंत्री की तरह ही उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे समय में, जब उन्होंने करोड़ों छात्रों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुँचाया है, वे इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं और इसके बजाय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना बेलगाम अहंकार और… pic.twitter.com/L0JFbhEYgL

    — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 22, 2026

    सीबीएसई (CBSE) और स्वायत्त संस्थानों में भ्रष्टाचार का आरोप

    रमेश ने आगे कहा कि सीबीएसई की कक्षा 12 की ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ (OSM) की खरीद में भी भारी अनियमितताएं हुईं, लेकिन जांच आयोग की रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों (Vice Chancellors) की नियुक्तियां पूरी तरह से राजनीतिक निष्ठा के आधार पर की गई हैं और कई विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार तथा तानाशाही रवैये के गंभीर आरोप लगे हैं।

    ‘जल्द ही पूरे कार्यकाल का ब्यौरा देश के सामने रखेंगे’

    कांग्रेस नेता ने दावा किया कि शिक्षा मंत्रालय के अन्य स्वायत्त संस्थानों, जिनमें नैक (NAAC), टिस (TISS) और आईसीएचआर (ICHR) शामिल हैं, में भी भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। जयराम रमेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह पूरी तस्वीर का केवल एक छोटा-सा हिस्सा है। शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा और ब्यौरा जल्द ही देश की जनता के सामने रखा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    India Fertilizer Export: भारत का उर्वरक निर्यात 3 साल में 52% बढ़ा, खाद सब्सिडी पर सरकार ने संसद में दी जानकारी

    Brij Bhushan Sharan Singh: हनुमानगढ़ी में ‘नमाज’ वाले बयान पर बृजभूषण ने मांगी माफी, CM योगी के दावे को बताया सही

    CJP Protest Live: CJP नेता आशुतोष रांका की केंद्र को चेतावनी- ‘मांगें नहीं मानीं तो युवा बुरी तरह हरा देंगे’

    Sonam Wangchuk Protest: अस्पताल से वांगचुक का ऐलान, जारी रहेगा अनशन, CJP ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली में किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने लिया हिरासत में

    Kharge vs PM Modi: ‘कहां गया 56 इंच का सीना?’ पीएम मोदी के तंज पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा पलटवार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.