Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से मिला सुगम सफर
    • समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर डॉ. इंद्रजीत घोष को राष्ट्रीय सम्मान, संदीप पाटिल के हाथों मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    • पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
    • भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज
    • भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप
    • 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलों में सौंपा ज्ञापन
    • इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप
    • जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ सामान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब

    क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब

    July 22, 2026 व्यापार 2 Mins Read
    EPS Pension Hike
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की पुरानी मांग एक बार फिर संसद में गूंजी है। लोकसभा में सरकार से यह सीधा सवाल पूछा गया कि क्या न्यूनतम मासिक पेंशन को मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये किया जाएगा? इस अहम सवाल पर श्रम एवं रोजगार (EPS Pension Hike) राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि सरकार के पास विभिन्न ट्रेड यूनियनों और अन्य हितधारकों की ओर से पेंशन बढ़ाने की लगातार मांगें आ रही हैं, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

    EPS Pension Hike – श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार अभी भी EPS-95 के पात्र पेंशनभोगियों को कम से कम 1,000 रुपये की मासिक पेंशन सुनिश्चित करने के लिए अपनी ओर से बजटीय सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    पिछले 12 वर्षों से नहीं बढ़ी है पेंशन की राशि

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में ईपीएस (EPS) के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 250 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया था। लेकिन, इसके बाद पिछले 12 वर्षों में इस न्यूनतम राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले, श्रम मंत्रालय ने वर्ष 2020 में न्यूनतम पेंशन को 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा था, जिसे उस वक्त मंजूरी नहीं मिल सकी थी।

    संसदीय समिति भी कर चुकी है 7,500 रुपये करने की सिफारिश

    आपको बता दें कि न्यूनतम पेंशन की राशि को लेकर संसद की एक स्थायी समिति (Standing Committee) ने भी अपनी रिपोर्ट में इसे बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की पुरजोर सिफारिश की है। बावजूद इसके, पेंशनभोगियों की इस अहम मांग पर अब तक कोई अंतिम फैसला होना बाकी है, जिससे लाखों प्राइवेट कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया

    शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे बंद

    रिलायंस ‘कैंपा’ ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला को दी कड़ी टक्कर

    UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन

    Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं

    Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.