नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका ने बुधवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चल रहे विरोध प्रदर्शन (Protest) की मांगों को पूरा करने में नाकाम रहती है, तो देश के युवा उन्हें “बहुत बुरी तरह हरा देंगे।” रांका ने 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन को महज़ एक “ट्रेलर” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में चल रहा यह विरोध प्रदर्शन “आज़ादी के बाद के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन” है। उन्होंने (Ashutosh Ranka’s warning to center) चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में लाखों और लोग दिल्ली की सड़कों पर उतर सकते हैं।
’20 तारीख तो ट्रेलर था, हम पीछे नहीं हटेंगे’
आंदोलन की गंभीरता पर बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा, “यह भारत के आज़ादी के बाद के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है। हमने यह बात बिल्कुल साफ़ कर दी है कि 20 तारीख को जो हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानती है, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे, क्योंकि इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे और न ही चुप बैठेंगे। सरकार को सच में ठीक से काम करने की ज़रूरत है, वरना इस देश के युवा उन्हें बहुत बुरी तरह हरा देंगे।”
‘हम UAPA और NSA के तहत भी गिरफ्तार होने को तैयार हैं’
एफआईआर (FIR) के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए रांका ने कहा कि वे भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं होने देंगे, और इस आश्वासन के बिना यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, “हमारी मांग बहुत स्पष्ट है, और अभिजीत दिपके ने भी इस बारे में बात की थी। हम किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने देंगे। जहां तक हमारी लीडरशिप का सवाल है, हम किसी भी FIR से नहीं डरते हैं। हम (Ashutosh Ranka’s warning to center) पहले दिन से ही UAPA और NSA के तहत गिरफ्तार होने को तैयार हैं। हमारी इस लड़ाई के लिए जेल जाना एक बहुत छोटी कीमत है।”


