Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुख्यमंत्री धामी ने डोभाल से की शिष्टाचार भेंट, सामयिक विषयों पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री धामी ने डोभाल से की शिष्टाचार भेंट, सामयिक विषयों पर हुई चर्चा

    March 12, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Dhami Met Doval) अजीत डोभाल से भेंट की। अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने डोभाल से उनके आवास पर मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी और आधा घंटे की इस मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गयी। इससे पहले, शुक्रवार को धामी ने प्रदेश के विभिन्न मसलों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों, आरके सिंह तथा महेंद्र नाथ पाण्डेय से भी मुलाकात की थी।

    इसे भी पढ़ें – केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी सपरिवार पहुंचे परमार्थ, गंगा आरती में किया सहभाग

    मुलाकात के दौरान, धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह को इस माह के लिए उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये जाने के लिए धन्यवाद दिया तथा विद्युत संकट से मुक्त करने हेतु केंद्रीय पूल से मार्च-2024 तक की अवधि हेतु 400 मेगावाट अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। इस संबंध में, मुख्यमंत्री को केंद्र से सहयोग का आश्वासन देते हुए सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति एवं आवश्यकता का केंद्रीय दल से अध्ययन करवा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – खनन माफिया द्वारा सिपाही पर जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच

    Dhami Met Doval – उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं पर शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय स्तर पर बैठक आयोजित की जायेगी तथा जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद की जाएगी। धामी ने शुक्रवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भी मुलाकात की तथा उनसे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए मदद का अनुरोध किया। उन्होंने इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी अनुरोध किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.