पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. जिसके चलते राज्य में तापमान भी सात डिग्री तक नीचे आ गया है. हालांकि दिन में धूप खिली रहती है. लेकिन उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार-पांच दिन तक मौसम की स्थिती ऐसी ही रहने वाली है.
इसे भी पढ़ें – सीटी बजाओ – स्कूल बुलाओ अभियान, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अनुठी पहल
15 जनवरी ऐसा ही रहेगा मौसम
रांची मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट होती रहेगी. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. 15 जनवरी तक राज्य भर में सुबह और शाम के वक्त कोहरा देखा जायेगा. इस दौरान दक्षिणी हिस्से में अत्यधिक कोहरा का असर देखा जा सकता है. केंद्र के अनुसार 18 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है.
इसे भी पढ़ें – जेल में बंद इतने कैदियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, जल्द आएंगे बाहर
चतरा में रहा सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग अलग जिलों के तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां सबसे कम तापमान चतरा का 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. गढ़वा, लातेहार, पलामू का तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया. बोकारो, सिमडेगा का तापमान 8. 7 डिग्री देवघर, गोड्डा का तापमान 9.5 डिग्री तक रहा.

