राज्य में स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अनुठी पहल की है. इस पहल के चलते राज्यभर में सीटी बजाओ- स्कूल बुलाओ अभियान चलाया जाएगा. बता दें कि 11 जनवरी, 2024 को प्रात: सभी जिलों में स्कूल आते हुए बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीर या वीडियो को हैशटैग करते हुए पोस्ट किया जायेगा. इस सोशल मीडिया महाअभियान में राज्य के प्रत्येक जिले के अधिकारी छात्र-छात्रायें, अभिभावक आदि अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
इसे भी पढ़ें – झारखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, निकाय चुनाव के लिए नियमावली में भी हुआ संशोधन
जिला पदाधिकारियों को दिये गये दिशा-निर्देश
सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ महाअभियान के संदर्भ में राज्य शिक्षा सचिव के. रवि कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को विभिन्न जिलों में 11 जनवरी, 2024 के सोशल मीडिया महाअभियान को देखते हुए अहम बैठक की गयी। इसमें जिला के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही 11 जनवरी के दिन इस महाअभियान की व्यापक सफलता को लेकर पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक हर विद्यालय में पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – धोनी ने पूर्व बिजनेस पार्टनर कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
स्कूलों में पर्याप्त सीटी हो उपलब्ध
सीटी बजाओ-स्कूल बुलाओ सोशल मीडिया महाअभियानको देखते हुए स्कूलों को पर्याप्त सीटी रखने का निर्देश दिया गया है। राज्य शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पर्याप्त संख्या में सीटी मौजूद रखने का निर्देश दिया है। जिन विद्यालयों ने अबतक सीटी का क्रय नहीं किया है, उन्हें तत्काल इसका क्रय कर लेने का निर्देश दिया गया है।

