Advertisement

अफसरों को मंत्रियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश-CM Yogi

0
165
CM Yogi 2022 Election: अफसरों को मंत्रियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश
CM Yogi 2022 Election: अफसरों को मंत्रियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश

CM Yogi 2022 Election: विधानसभा चुनाव की आहट से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से जुड़ी विकास के कामों को अंजाम तक पहुंचाने की मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत प्रशासनिक तेजी पर खास जोर दिया है और अपनी सरकारके मंत्रियों की भूमिका की अहमियत अफसरों को बता दी है। अब विभागों के आला अधिकारियों को मंत्रियों की सलाह व सहयोग से ही काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने इस बाबत मंत्रियों की मुश्किलों का समझते हुए अधिकारियों को साफ कहा है कि अपने मंत्रियों से महत्वपूर्ण मामले और उससे जुड़ी प्रक्रिया से अवगत कराइये। मुख्यमंत्री के पास पहले से ही फीडबैक मिला हुआ कि कई अधिकारी विभागीय मंत्रियों के निर्देशों परबहुत ध्यान नहीं देते हैं। शनिवार को वित्तीय स्थिति की समीक्षा बैठक में यह बात जाहिर भी हो गई।

शिक्षा से जुड़े एक विभाग के मंत्री नेतबादलों को लेकर अपने अफसरद्वारा बनाई गई कमेटी के औचित्य परसवाल उठाया औरकहाकि इसकी क्या जरूरत है। समस्या यह भी कि मंत्री को कमेटी बनने के बाद पता चला। सीएम को बताया गया कि मंत्री अफसरों की खींचतान में कई जगह योजनाएं उस तरह से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जितनी तेजी से आगे बढ़नी चाहिए थीं। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के अमल में ढिलाई की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची हैं। उन्होंने बैठक में इस मुद्दे पर खास चर्चा की।

इसे भी पढ़े:किसान ट्रैक्टर मार्च: मेरठ की सात सीमाओं पर लगे CCTV कैमरे, फोर्स तैनात

ओवर बिलिंग से नाराज सीएम की चिंता ऊर्जा विभाग में ओवर बिलिंग व स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर भी है। यही नहीं मीटर रीडरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इन शिकायतों को उन्होंने दूर करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने अफसरों को अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए नसीहत दी कि वह अपने मंत्रियों से पूरी तरह सामंजस्य रखें।

CM Yogi 2022 Election: मंत्रियों को जिम्मेदारी दी सीएम ने मंत्रियों को अब बड़ी जिम्मेदारी दी है। अभी तक केंद्र सरकार से केंद्रीय योजनाओं में से मदद के लिए अधिकारी अपने स्तर पर प्रयास करते थे। अब मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि दिल्ली में अपने स्तर पर मंत्रालय में यूपी के लिए पैसा लाने की मुहिम शुरू करें। इस तरह मंत्री अब संबंधित योजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़े: Pre-Budget meeting: Yogi Adityanath reviews projects & schemes, directs officials to wind up pending work

Gandhi Nagar BJP MLA Anil Bajpeyi विधायक की अनोखी पहल बना दिया चलता फिरता कार्यालय