Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम
    • MP में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम; जानें नया पैटर्न व नियम
    • नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान के नियम
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट
    • भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्लान
    • गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैदान से गए बाहर
    • ‘आवारापन 2’ में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल
    • सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त्रीकरण पर अड़े नेतन्याहू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CM साय ने नक्सली मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कोबरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

    CM साय ने नक्सली मुठभेड़ में जान गंवाने वाले कोबरा कमांडो को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

    May 23, 2025 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बल पिछले डेढ़ साल से नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, और उन्हें विश्वास है कि 31 मार्च 2026 तक इस खतरे (tribute to cobra commandos) को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा। साय बृहस्पतिवार को राज्य के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले, सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो को आज श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

    साय ने कहा, ”गुजरात निवासी कोबरा जवान मेहुल भाई नंदलाल सोलंकी बीजापुर के उसूर क्षेत्र में माओवादियों से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। हम उनकी वीरता को नमन करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, ”बस्तर क्षेत्र में निश्चित रूप से शांति स्थापित होगी। पूरा देश जानता है कि पिछले डेढ़ साल से हमारे सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प पूरा होगा।”

    tribute to cobra commandos – बृहस्पतिवार को राज्य के सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर तुमरेल गांव के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो की मृत्यु हो गई तथा मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में राज्य पुलिस के डीआरजी के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव और उनके शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सली मारे गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कर्नाटक डिस्कॉम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अडानी पावर के 1,005 करोड़ के चालान पर रोक से इनकार

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    पंजाब राजभवन में ‘एट होम’ समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM नायब सैनी रहे मौजूद

    ग्लोबल क्राइसिस में भी नहीं थमेगी LPG सप्लाई: रिलायंस, नायरा और PSU रिफाइनरियों के लिए नया प्रोडक्शन रोडमैप तैयार

    कोरबा शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.