Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा
    • पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; आलाकमान से बातचीत जारी
    • Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौधे बरामद
    • UP Politics: ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी राजभर
    • अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
    • Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; ‘सिंगल किडनी साईं’ गिरफ्तार
    • नगर निगम जालंधर ने एक दिन में वसूले 2.10 करोड़, 36.50 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
    • पंजाब के बहुचर्चित ड्रग्स मामले में बड़ी हलचल, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया 5 अक्टूबर को पेश होंगे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    August 16, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    3 girl students died due to snake bite
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कांकेर : पखांजूर क्षेत्र के ग्राम जयरामनगर की रहने वाली दो छात्राओं की बीते दिनों सर्पदंश के कारण हुई असमय और दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने और उनका ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक अनूप नाग जयरामनगर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल (3 girl students died due to snake bite) परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस अपूरणीय क्षति के समय परिजनों को हिम्मत व धैर्य रखने का आग्रह किया।

     आश्रम में सोते समय सांप ने डसा, 3 छात्राओं ने तोड़ा दम

    पीड़ित परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि उनकी बेटियां पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत धनोरा तालुका के जपतलाई स्थित आवासीय आश्रम शाला (हॉस्टल) में रहकर अध्ययन कर रही थीं। 10 अगस्त की रात सभी छात्राएं हॉस्टल में नियमित भोजन के बाद अपने कमरों में सो गई थीं। देर रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच एक अत्यंत विषैले सांप ने कमरे में सो रही छात्राओं को डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन ने आनन-फानन (3 girl students died due to snake bite) में पीड़ित छात्राओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति के चलते इलाज के दौरान तीन मासूम छात्राओं ने दम तोड़ दिया।

     छात्रावासों की बदहाली पर फूटा गुस्सा 

    इस हृदयविदारक घटना पर पूर्व विधायक अनूप नाग ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सरकार और आश्रम प्रबंधन की घोर लापरवाही पर कड़े सवाल खड़े किए। अनूप नाग ने कहा कि आवासीय छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा की पूरी जवाबदेही सरकार और संबंधित जनजातीय कल्याण विभाग की होती है। उन्होंने सवाल किया कि सुरक्षा प्रबंधों में इतनी बड़ी चूक और तीन छात्राओं की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है, इसका स्पष्ट जवाब प्रशासन को देना होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार

    बार-बार एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की होगी समीक्षा, ट्रक ड्राइवरों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की पहल

    राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

    एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी सम्मानित, मुख्यमंत्री ने की हौसलाफजाई

    बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुनाव की रणनीति का किया ऐलान

    रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मैसेज ने बढ़ाया सस्पेंस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.