पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण ढुल के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृष्ण ढुल के सुपुत्र एकांश ढुल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल करने (got all India 3rd rank in UPSC) की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने की जमकर सराहना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल से संवाद करते हुए कहा (got all India 3rd rank in UPSC) कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और असाधारण प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पंचकूला और पूरे हरियाणा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सीएम ने कहा UPSC जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
युवाओं (Gen Z) से भी मिले मुख्यमंत्री
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित युवा पीढ़ी (Gen Z) के अन्य सदस्यों और छात्रों से भी बातचीत की और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण ढुल एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके घर पहुंचकर बच्चे का उत्साहवर्धन करने से परिवार का मान और बढ़ गया है।


